भोपाल। राजधानी के कोलार थाना इलाके मे स्थित कान्हाकुंज में चरित्र संदेह को लेकर गुस्साये पति ने पत्नी से मारपीट करते हुए उसके सिर पर हथौड़ी से घातक वार कर दिये। गंभीर रूप से घायल महिला को उसके ससुर ने इलाज के लिये निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहॉ इलाज के दौरान बीती सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले मे आरोपी पति पहलवान सिंह बागड़ी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था, महिला की मौत के बाद उक्त मामले में पुलिस हत्या की धारा बढ़ा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि कविता बागड़ी पति पहलवान सिंह बागड़ी (35) कान्हाकुंज कोलार में रहती थी। कविता बागड़ी और पति मजदूरी करते थे। पहलवान सिंह पत्नी कविता के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बीती 25 सितंबर को भी पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। बढते विवाद के दौरान पति पहलवान सिंह बागड़ी ने गुस्से मे कविता से मारपीट करते हुए उस पर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। सिर में हथौड़ी लगने से कविता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। कविता के ससुर ने ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान कविता ने दम तोड दिया।

купить кабель цены https://kabel-cena-za-metr-1.ru
светотехника https://svetotekhnika-1.ru
smm nakrutka smm-nakrutka-2.ru
мембранная кровля
шумоизоляция автомобиля в Москве shumoizolyaciya-avtomobilya-v-moskve-1.ru
клининг квартиры Москва
клининг квартиры СПб