चरस के साथ एक महिला गिरफ्तार

काशीपुर। नशे का व्यापार करने वालों पर करारा प्रहार करती आ रही कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने गश्त/चेकिंग के दौरान शशिबाला पत्नी जगत सिंह निवासी शंकरपुरी कॉलोनी हाइडिल के पीछे, बाजपुर रोड काशीपुर को 244 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला का लड़का अक्षय मौके से भगाने में सफल रहा। महिला के खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई विक्रम राठौर, उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल रमेश बंग्याल कांस्टेबल, दीपक जोशी व महिला कांस्टेबल राधा शामिल रहे।
