चन्द्रावती महाविद्यालय में श्र(ापूर्वक मनाई बड़ोनी की जयंती

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वर्गीय इन्द्रमणी बड़ोनी जी की 100वीं जयन्ती श्र(ा, सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती व स्व. श्री इन्द्रमणी बड़ोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, कुमाऊंनी व गढ़वाली नृत्य, समूह गीत आदि प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की असिस्टैण्ड प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा ने श्री बड़ोनी जी के जीवन व उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने कहा कि ‘‘उत्तराखण्ड के गांधी कहे जाने वाले स्व. श्री बड़ोनी के जीवन का एक मात्र उद्देश्य समाज प्रबोधन था। उन्होंने उत्तराखण्ड़ की संस्कृति, पर्यावरण और लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी जीवन गाथा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है’’। उन्होंने छात्राओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आहृवान किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ वन्दना सिंह, असिस्टैण्ड प्रोफेसर डॉ शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखडी़, मंगला, डॉ रंजना, डॉ ज्योति रावत, डॉ दीपा चनियाल आदि उपस्थित रहे।
