Aaj Ki Kiran

चंद्रावती महाविद्यालय मंे हरेला पर्व पर किया पौधारोपण

Spread the love

चंद्रावती महाविद्यालय मंे हरेला पर्व पर किया पौधारोपण

चंद्रावती महाविद्यालय मंे हरेला पर्व पर किया पौधारोपण
चंद्रावती महाविद्यालय मंे हरेला पर्व पर किया पौधारोपण

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है जो प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वंदना सिंह, डाॅ. गीता मेहरा एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रमा अरोरा, कु0 सृष्टि सिंह समस्त बी.एड विभाग एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।