घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गया दरिंदा डम्पर चालक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर डंपर चालक ने दुष्कर्म कर दिया। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित की तलाश कर उसे जमकर पीटा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। रविवार सायं सात साल की बच्ची घर के पास ही अपनी दादी के साथ खेल रही थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और मासूम को अगवा कर फरार हो गया। यह देख उसकी दादी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपित का पीछा किया लेकिन वह नहीं मिला। रात आठ बजे करीब मासूम बच्ची रोते हुए घर के पास पहुंची। इस दौरान उसने बताया कि उसकी पिटाई कर दुष्कर्म किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चैकी प्रभारी अनिल जोशी, एसआई मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। एसआई मनोज जोशी ने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपी की पहचान बंटी ठाकुर के रूप में की, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन करते हुए रम्पुरा में दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम अहमदाबाद, थाना बिलासपुर, रामपुर निवासी बंटी ठाकुर पुत्र जगदीश ठाकुर बताया। बताया कि वह चार-पांच माह से रम्पुरा में मकान खरीदकर रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello