नोएडा । यूपी में ग्रेटर नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसायटी से 24 साल की लड़की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें हैं और वह कोमा में चली गई है। बताया जा रहा है कि जब लड़की फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरी तो वह पूरी तरह से निर्वस्त्र थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हरियाणा के पानीपत में रहती है। 12 दिसंबर को लड़की ग्रेटर नोएडा अपने दोस्त से मिलने आई थी। आधी रात के आसपास लड़की अचानक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। घायल लड़की को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि लड़की नींद और नशे में होने की वजह से खिड़की से नीचे गिर गई।
पुलिस अफसरों का कहना है उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है। लेकिन अभी तक कोई भी उस लड़की का हाल-चाल लेने नहीं आया है। लड़की के दोस्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लड़की से उसकी मुलाकात होती रहती थी। जब भी वह यहां आती थी तो उसी के फ्लैट में रहती थी। लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस रात दोनों ने पार्टी की थी और आधी रात के वक्त जब लड़की बाथरूम गई तो खिड़की से नीचे गिर गई।

view more here – Well-organized pages help users navigate without hassle.
explore now – Sections are structured logically and transitions are smooth.
artisan hub – Layout is clear and browsing feels intuitive throughout.
artisan selections – Pages feel balanced and browsing is effortless.
access page – Navigation flows naturally thanks to its simple design.
check platform now – Well-structured content and quick loading pages enhance usability.
creative corner – Pages are well-structured, making browsing a pleasant experience.
Barling Collins resources – Pages load efficiently and the interface is clear.
Browse the gallery – Pages load quickly, content is well-arranged, and navigation is simple.
open market – Everything loads quickly and the design makes browsing simple.