काशीपुर। बार एसोसिएशन के सभागार में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का गुरुपर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। स. कश्मीर सिंह ने अरदास पढ़ी, स. इंदर सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने बलिदान, त्याग एवं वीरता से मानवता की रक्षा की और अपने पुत्रों का बलिदान दिया। उनका जन्म 1666 में पटना बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरु तेग बहादुर था। अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि हमें गुरु गोविंद सिंह जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर मानवता की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर बार अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास, उपसचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत पैगिया, आय व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सोनल सिंघल, अवतार सिंह, अमृतपाल सिंह, हरजोत सिंह, आनंद रस्तोगी, कुलबीर, हरविंदर, अजय अरोरा, रहमत अली, उमेश जोशी, राम कुमर चौहान सुखदेव सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। संचालन प्रदीप कुमार चौहान ने किया।