
काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चामुंडा शाखा द्वारा गिरीताल मंदिर से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग बताया कि पथ संचलन आनंद विहार, गोलू गार्डन से होता हुआ कचहरी रोड, एसडीएम कोर्ट, गढ़वाल सभा, पशुपति विहार, सैनिक कॉलोनी दुर्गा, कॉलोनी होते हुए वापस संघ स्थान गिरीताल मंदिर के निकट पार्क में समापन हुआ। श्री गर्ग ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता डॉ. यशपाल रावत द्वारा की गई। मुख्य वक्ता प्रांत सह संपर्क प्रमुख डॉ. अक्षय रहे। इस अवसर पर अमित मित्तल, सुरेंद्र कोठारी, मुख्य शिक्षक संजय शर्मा, आदर्श चौधरी, लाल सिंह नेगी, विपिन कांबोज, डिंपल, गोविन्द सिंह, तुषार कांत, अनिल कुमार, अवनीश शर्मा आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।
