Aaj Ki Kiran

गली को लेकर विवाद मे झोपड़ी फूंकी, हिरासत में नौ लोग

Spread the love

चंदौली: दो पक्षों में गली को लेकर विवाद हो गया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को समझा रही थी कि एक पक्ष के लोग झोपड़ी मे आग लगा कर फरार हो गये।
विवाद चंदौली कंदवा थाना क्षेत्र के बकौड़ी गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में गली को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम अभी दोनों पक्षों को समझा-बुझा रही थी। इसी बीच एक पक्ष पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के दलित परिवार की मड़ई (झोपड़ी) फूंक कर फरार हो गया। आग लगी लगने से अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। वहीं सीओ सकलडीहा शेषमणि ने पहुंचकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। बकौड़ी गांव निवासी कौशलेश उपाध्याय उर्फ राजू और दशमी राम का घर सटा है। दोनों परिवार में गली को लेकर पुराना विवाद चल आ रहा है। दोनों पक्ष गली को अपना बता रहे थे। कुछ दिन इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष बीच पंचायत भी हुई थी। इसके बावजूद मामले का निस्तारण नहीं हो सका। ।

21 thoughts on “गली को लेकर विवाद मे झोपड़ी फूंकी, हिरासत में नौ लोग

  1. I have to say this post was certainly informative and contains useful content for enthusiastic visitors. I will definitely bookmark this website for future reference and further viewing. cheers a bunch for sharing this with us!

  2. Great post. I was checking constantly this blog and I’m impressed! Very useful info specifically the last part 🙂 I care for such info much. I was looking for this certain information for a very long time. Thank you and good luck.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *