
काशीपुर। पेराई सत्र 2023-24 हेतु गन्ना आपूर्ति एवं सट्टा नीति का निर्धारण किये जाने के संदर्भ में गन्ना विभाग के सभी अधिकारियों, चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकांे, अधिशासी निदेशक सहकारी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के चीनी मिलों की बैठक कार्यालय आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड काशीपुर में आहूत की गई।
बैठक में गन्ना कृषकों को गन्ना आपूर्ति में सुविधा एवं गन्ना आपूर्ति की प्रक्रिया को सरल बनाए जाने के संदर्भ में चर्चा हुई तथा इस संदर्भ में मंतव्य मांगा गया। पेराई सत्र 2023-24 हेतु गन्ना सर्वेक्षण कार्य के आंकड़ों पर चर्चा की गई। विगत माह आपदा के कारण गन्ने की फसल से हुए नुकसान और गन्ना कृषकों को वितरित मुआवजा की अद्यतन स्थिति की चर्चा की गई। बैठक में कृषकों के गन्ना आपूर्ति में सुविधा एवं गन्ना आपूर्ति की प्रक्रिया को सरल बनाए जाने के संबंध में जो सुझाव थे उनको मांगा गया। गन्ना समितियों में विगत वर्ष में क्रय की गई उर्वरक कीटनाशक और रसायन की मात्रा उक्त के सापेक्ष विक्रय एवं अवशेष स्टॉक की मात्रा की भी चर्चा की गई। समिति वार नए तथा पुराने )णों की वसूली की स्थिति की जानकारी ली गई। अवशेष गन्ना विकास अंशदान की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग हंस दत्त पांडे द्वारा की गई। बैठक में चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधक सहायक गन्ना आयुक्त तथा प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित रहे।
