Aaj Ki Kiran

गणेश चतुर्थी पर नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजमान हुए गणपति महाराज

Spread the love

गणेश चतुर्थी पर नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजमान हुए गणपति महाराज

गणेश चतुर्थी पर नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजमान हुए गणपति महाराज
गणेश चतुर्थी पर नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजमान हुए गणपति महाराज

गणपति स्थापना के दौरान मौजूद भक्तगण
काशीपुर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर में विभिन्न स्थानों पर गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, स्थापना से पूर्व गणपति प्रतिमाओं को धूमधाम से नगर परिक्रमा भी कराई गयी।
मोहल्ला कटरामालियान वार्ड नंबर 19 में नई सब्जी मंडी के निकट मंडी के सम्राट श्री गणेश जी की प्रतिमा पूरे विधि विधान से मुख्य अजमान पार्षद शिवांश गोले प्रजापति व कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट द्वारा स्थापित की गई। गणेश महोत्सव में भगवान गणेश जी के सुंदर-सुंदर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यहां गणपति विसर्जन शनिवार, 6 सितम्बर को गर्जिया मंदिर कोसी पर होगा। इस अवसर पर पूर्व सभासद प्रकाश प्रजापति, अरुण वर्मा, रजत प्रजापति, राजीव प्रजापति एडवोकेट, वंश ठाकुर, ललित प्रजापति, अभिषेक सैनी, ललित कुमार, संजू सैनी, प्रिंस कश्यप, प्रदुम्न कुमार आदि भक्तजन मौजूद रहे। उधर श्री गंगे बाबा मंदिर पर गणपति प्रतिमा की स्थापना पूरे विधिविधान से की गई। यहां रात्रि में प्रतिदिन वृंदावन के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतिमा का विजर्सन 6 सितम्बर को होगा तथा विशाल भण्डारा 9 सिम्बर, मंगलवार को होगा। इनके अलावा भी नगर में अन्य स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना पूरे विधिविधान से की गई। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरिया की धूम मची है।

One thought on “गणेश चतुर्थी पर नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजमान हुए गणपति महाराज

  1. Очень качественная работа по сопровождению ВЭД. Специалисты контролируют все этапы поставок и помогают решать вопросы с таможней. Импорт стал гораздо проще и безопаснее https://vsoprovozhdenie.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *