गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय लौटने पर भव्य स्वागत

रुद्रपुर। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म के विद्यार्थियों का गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में प्रतिभाग करने के पश्चात विद्यालय लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का पल रहा, जब 78 यूके बटालियन एनसीसी, हल्द्वानी सब यूनिट के कैडेट अदिति थ्वाल, कैडेट हर्ष पालीवाल एवं कैडेट मनीषा उपाध्याय गणतंत्र दिवस शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण कर विद्यालय लौटे। विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति, पूर्व सैनिकों और शिक्षकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। विद्यालय की बैंड टीम के साथ सभी कैडेट्स ने अपने सहपाठियों का अभिनंदन किया।
