खोए हुए मोबाईल बरामद कर पुलिस द्वारा लोगों के चहेरे पर लौटाई मुस्कान

काशीपुर। विगत कुछ समय से क्षेत्र के मोबाईल गुमशुगदी की शिकायतें प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के निर्देशन में संचार साथी में अपलोड करने के उपरान्त उन्हे बरामद करने के प्रयास किये गये।
सीईआर पोर्टल पर कार्य कर रही पुलिस टीम द्वारा विगत 06 माह में 200 से अधिक मोबाईल करीब 30 लाख रुपये कीमत के बरामद कर मोबाईल यूजर्स को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरने का कार्य किया गया। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकांश मोबाईल गुमशुगदी की शिकायतें काशीपुर क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारो के दौरान की प्राप्त हो रही थीं तथा अधिकांश मोबाईल यूपी के मुरादाबाद व रामपुर जनपद की सीमा में चलने की जानकारी प्राप्त हो रही थी। जिस क्रम में सरहदीय जनपदों के थानो से सम्पर्क स्थापित कर मोबाईल बरामद किये गये तथा कुछ मोबाइल दिल्लीए राजस्थानए हरियाणाए बिहारए उ0प्र0 के बागपतए ईटावाए नोएडाए पीलीभीतए अयोध्याए कानपुर तथा उत्तराखण्ड के जनपद उधम सिंह नगरए नैनीतालए चम्पावतए पौढी गढवाल व अन्य विभिन्न जनपदो आदि स्थानों से बरामद किये गये। उक्त मोबाईल बरामदगी के सम्बन्ध में सम्बन्धित राज्यांे की पुलिस द्वारा काफी सराहनीय सहयोग किया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र सिंहए एसएसआई नवीन बुधानी कांण् कैलाश जोशीए महिला कांण् प्रियंका कम्बोज शामिल रहे।
