-मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
काशीपुर। खेत से मिट्टी उठाने पर हुए विवाद में मारपीट व गालीगलौच के बीच गोली भी चल गयी। गोली लगने से गंभीर हुए एक व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि दबंगों ने उक्त व्यक्ति की पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला दजर्ज करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से असलाह भी बरामद किया है।
कुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम भरतपुर निवासी अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने कुण्डा थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसने अपने मुंशी ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी जोगा सिंह पुत्र बलविंदर सिंह को गांव के ही खेत से मिट्टी लेने भेजा था। आरोप लगाया कि वहां जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिहं, गुरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासीगण ग्राम भरतपुर पन्नूफार्म तथा तीन चार अज्ञात व्यक्ति आ धमके और गालीगलौच करते हुए कहने लगे कि यह मिट्टी हमारी है इसे उठाने की कोशिश की तो तो जान से मार देंगे। अनूप के मुताबिक मोबाइल पर जोगा द्वारा इसकी जानकारी देने पर वह मौके पर पहंुचा और उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उसे व जोगा को जान से मारने की नीयत से लाईसेंसी असलहों से फायर कर दिये। एक गोली जोगा सिंह के सिर में लगी। अनूप का कहना है कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। गोली की आवाज सुन तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गये तथा जोगा सिंह की पत्नी भी मौके पर पहंुच गई। आरोप है कि उक्त लोगों ने अश्लील हरकतें व मारपीट करते हुए जोगा की पत्नी के कपड़े फाड़ दिये। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहंुची पुलिस की मदद से जोगा को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा रैफर करने पर जोगा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मौके से पुलिस को असलाह तथा जिंदा व खोखा कारतूस मिले हैं। एक आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

электрокарниз купить в москве электрокарниз купить в москве .