काशीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री ग्रामीण अन्न योजना ;पीएमजीएकेवाईद्ध का बकाया लाभांश का भुगतान और अन्य राज्यों की तर्ज पर मानदेय की मांग को लेकर एक मई से राशन विक्रेताओं ने खाद्यान्न वितरण के बहिष्कार की चेतावनी संबंधी ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को सौंपा।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के बैनर तले उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए राशन विक्रेताओं ने बताया कि उनको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनाओं के लाभांश नहीं दिया जा रहा है। फरवरी में खाद्य मंत्री की अगुवाई में हुई बैठक में तय हुआ था कि सभी देय बिलों का भुगतान 15 फरवरी तक कर दिया जाएगा लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि जनवरी 2023 से अब तक का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के मासिक लाभांश का भुगतान किया जाए। पीएमजीएकेवाई का पिछले सात महीने का भुगतान किया जाए। चेतावनी दी कि प्रदेश संगठन के आहवान पर उनके द्वारा एक मई से खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में माजिद अली, दीपक सिंधवानी, सार्थक अग्रवाल, विनोद सारस्वत आदि थे।

Site web 1xbet apk rdc – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.
La plateforme en ligne 1xbet apk: paris sportifs en ligne, matchs de football, evenements en direct et statistiques. Description du service, marches disponibles, cotes et principales fonctionnalites du site.