https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

खाई में मिले रुद्रपुर के लापता सगे भाइयों के शव

Spread the love


नैनीताल। रुद्रपुर से बीते रविवार को पॉलीटेक्निक की परीक्षा देने हल्द्वानी आए लापता सगे भाइयों का शव शनिवार को नैनीताल के निकट गेठिया गांव के पास गहरी खाई में मिले। उनकी बाइक भी खाई से बरामद हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सड़क हादसा मान रही है। साथ ही मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी रामलखन (17) व राजकुमार (18) पुत्र उन्नति देव प्रसाद बीते रविवार को पॉलीटेक्निक की परीक्षा देने हल्द्वानी आए थे। परीक्षा देने के बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों की अंतिम लोकेशन नैनीताल के निकट गेठिया के करीब मिली। इस पर परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर दोनों की खोजबीन की अपील की। अंतिम लोकेशन के आधार पर शनिवार को पुलिस ने इलाके में खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 11बजे पुलिस को बाइक समेत दोनों के शव खाई में नजर आए। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया शव की पहचान लापता युवक रामलखन व राजकुमार के रूप में हुई है। आशंका है कि दोनों हादसे का शिकार हो गए होंगे। बरसात के कारण इनके ऊपर मलबा भी गिरा था। इस कारण शव ठीक से दिखाई नहीं दे रहे थे। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

One thought on “खाई में मिले रुद्रपुर के लापता सगे भाइयों के शव”

  1. Discover more about oral care at prodentim reviews consumer reports and see what makes it stand out.
    A well-organized website can make that search easier and less overwhelming.

    ## Section 2

    That convenience can create a smoother experience for someone visiting for the first time.

    ## Section 3

    In this way, the way information is presented becomes as important as the topic itself.

    ## Section 4

    That combination can make the site memorable for visitors who value simplicity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *