क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

काशीप ुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज द्वारा महाराणा प्रताप चैक पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्र(ापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित हर्षवर्धन सारस्वत द्वारा विधि-विधान से कराया। इस अवसर पर उपस्थ्ति लोगों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, राज्य मंत्री सीमा चैहान, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष विजय सोलंकी, संदीप सहगल एडवोकेट, सूर्य प्रताप सिंह चैहान, संजय रावल, सोपाल सिंह, प्रमोद सिंह तोमर, अनुराग सिंह सोलंकी, मोहन सिंह बिष्ट, श्योपाल सिंह चैहान, डीपी सिंह चैहान, डाॅ. नरेश चैहान, अमित सिंह, ठाकुर विपिन चैहान, अजय प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, अशोक सिंह, इन्द्रराज सिंह एडवोकेट, आनंद वीर सिंह, यशवर्धन प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
