कोच रोहित रणौत के शिष्यों ने किया नाम रोशन

काशीपुर। कोच रोहित रणौत को सराहना मिली क्योंकि उनके शिष्यों ने योनेक्सदृसनराइज़ गुवाहाटी मास्टर्स 2025कृमें एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंटकृमें बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट कई देशों के खिलाड़ियों को आकर्षित करता है, जिससे यह वास्तव में एक वैश्विक प्रतियोगिता बन जाता है। इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल में संस्कार सरस्वत ने स्वर्ण पदक जीता तो महिला एकल तके तान्वी शर्मा ने रजत पदक हासिल किया तथा महिला एकल में ही अश्मिता चालिहा ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। रणौत की कोचिंग के चलते काशीपुर के पास एक बार फिर जश्न मनाने का मौका है। उधर किशोरी तान्वी शर्मा ने पूर्व विश्व चैंपियन नोज़ोमी ओकुहारा को हराकर सैयद मोदी सेमीफाइनल में बनाई जगह बनाई। 16 वर्षीय तान्वी शर्मा ने लखनऊ के बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में 25-30 नवंबर 2025 तक आयोजित सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल ;एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300द्ध में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उनके कोच पार्क ताए सांग और रोहित रणौत एक बार फिर चर्चा में हैं, जब उनकी शिष्या सनसनीखेज तान्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन नोज़ोमी ओकुहारा पर मिली चौंकाने वाली जीत से और भी खास बन गया। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि उनके कोच किस तरह कच्ची प्रतिभा को बड़े मंच पर जीत दिलाने वाली परिपक्वता में बदल रहे हैं।
