
काशीपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट द्वारा विकास खण्ड काशीपुर की चांदपुर पेयजल योजना का आज निरीक्षण किया गया। जल जीवन मिशन कार्यक्रम में 90ः10 ;केन्द्रांश: राज्यांशद्ध के अनुपात में धनराशि की व्यवस्था की गयी है।
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यतः पेयजल एवं ग्रे वाटर मैनेजमेन्ट आदि के कार्य होने हैं, जिन पर इस योजना के अन्तर्गत विशेष ध्यान दिया गया है। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत चांदपुर पेयजल योजना की स्वीकृत लागत रू0 399.88 लाख का कार्य किया जा रहा है। उक्त योजना के अन्तर्गत एक नग 100 केएल0/ 15 मी. स्टेजिंग उच्च जलाशय, वितरण प्रणाली 23.11 किमी, एफ. एचटीसी 322 नग, 01 नग नलकूप एवं 01 नग पम्प हाउस कार्य मय सामग्री टैस्टिंग / कमीशनिंग आदि के निर्माण किये जा रहे हैं। वितरण प्रणाली एवं एफ एचटीसी क्रियाशील पेयजल संयोजन आदि सम्बन्धी कार्य गतिमान है। योजना का निर्माण 31.12.2023 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। विकास खण्ड काशीपुर की चांदपुर पेयजल योजना के निर्माण में सम्मिलित चांदपुर राजस्व ग्राम की लगभग 1539 जनसंख्या ;लगभग 322 परिवारद्ध लाभान्वित हो रहे है एवं 55 लीटर प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन मानक दर से शु( पाईप्ड पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
