केडीएफ ने किया नवरात्रि महोत्सव व उद्योग रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

काशीपुर। केडीएफ द्वारा रविवार रात्रि यहां द्रोणासागर पर स्व. मिथलेश कुमार गलबलिया को समर्पित नवरात्रि महोत्सव एवं उद्योग रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता की चैकी भी हुई, जिसमें सैंकड़ांे लोगों ने शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।
आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली रहे। वहीं, मुख्य यजमान उद्यमी योगेश जिंदल और उनकी पत्नी श्रीमती सुधा जिंदल रहे। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भक्ति और सकारात्मकता का संचार करते हैं तथा हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई और उनके सहयोगियों तथा दुर्गा जागरण मंडली एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगेश जिंदल और उनकी पत्नी सुधा जिंदल को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सूर्या रोशनी के प्लांट हेड शुभम चमोली, केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई, महामंत्री चक्रेश जैन, डाॅ. एसपी गुप्ता, डाॅ. अरविंद शर्मा, डाॅ. बीएम गोयल, अमित शर्मा, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अपूर्व जिंदल, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, दिलप्रीत सिंह सेठी, पार्षद पुष्कर बिष्ट, शिक्षक कौशलेश गुप्ता सहित नगर एवं क्षेत्र के सैंकड़ो लोग शामिल रहे।
