Aaj Ki Kiran

केजीसीसीआई की बैठक में महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

Spread the love

केजीसीसीआई की बैठक में महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

केजीसीसीआई की बैठक में महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
केजीसीसीआई की बैठक में महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

बैठक करते केजीसीसीआई के पदाधिकारी व अन्य
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर केजीसीसीआई के सदस्यों ने नगर परिषद अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के हल निकालने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में केजीसीसीआई सदस्यों ने कहा कि बारिश के समय जलभराव से आमजन एवं औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। यह समस्या क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट न होने एवं बार-बार बिजली कटने से सुरक्षा व उत्पादन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। जर्जर सड़कों से व्यवसायिक व दैनिक आवागमन बाधित है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में रुकावट आ रही है। औद्योगिक पार्क के समुचित विकास के लिए दीर्घकालिक योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रिजवान अहमद द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से जल निकासी की समस्या पर तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। बैठक में केजीसीसीआई के महासचिव नितिन अग्रवाल, ईओ सतीश कुमार, गौरव जैन, मो. नासिर अहमद, पुनीत सिंघल आदि उद्यमी मौजूद थे।

One thought on “केजीसीसीआई की बैठक में महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *