काशीपुर। पार्षदों ने सर्वसम्मति से कुलवंत सिंह और वैशाली गुप्ता को पार्षद संघ का अध्यक्ष चुना है। बुधवार को नगर निगम पार्षद सभागार में पार्षदों की बैठक में यह फैसला लिया गया। नए अध्यक्षों का मौजूदा पार्षदों ने स्वागत किया। पार्षद संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पार्षदों ने सवसम्मति से कुलवंत सिंह और वैशाली गुप्ता को अध्यक्ष चुना है। चुनाव में 40 में से 35 पार्षद मौजूद रहे। वहां अनिल चैहान, राजकुमार सेठी, कुलवंत सिंह, वैशाली गुप्ता, सादिक हुसैन, एलएम सिंह, पुष्कर बिष्ट आदि थे।