Aaj Ki Kiran

कुमाऊं विविअन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

कुमाऊं विविअन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

कुमाऊं विविअन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित
कुमाऊं विविअन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस ;महिला/पुरूषद्ध प्रतियोगिता का शुभारम्भ डाॅ. रवि सहोता, कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डाॅ0 सन्तोष कुमार, महाविद्यालय की सेवानिवृत प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त, प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय तथा महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डाॅ0 रमा अरोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में 10 पुरुष एवं 8 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पहला मैच चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर ने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर को हराया। दूसरे मैच में डीएसबी कैम्पस नैनीताल ने राजकीय महाविद्यालय जसपुर को हराया। पुरुष वर्ग के पहले मैच पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर ने एसआईएमटी काशीपुर को हराया। दूसरे मैच में डीएसबी कैम्पस नैनीताल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा को हराया। प्रतियोगिता में कुल 14 मैच खेले गये। पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता के फाईनल मैच में  एमबीपीजी काॅलेज, हल्द्वानी ने डीएसबी परिसर, नैनीताल को हराया। महिला वर्ग में रोमांचक फाइनल मैच में  एमबीपीजी काॅलेज, हल्द्वानी ने चन्द्रावती तिवारी महाविद्यालय, काशीपुर को हराया। इस अवसर पर बिरेन्द्र शाह, डाॅ0 सुरेन्द्र नेगी, श्रीमती अनीता बोरा प्रवक्ता वर्ग में  डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 दीपा चनियाल, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार, बीएड. विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह, डाॅ0 चंचल कुमार, डाॅ0 अविनाश मिश्रा, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, मनोज कुमार, डाॅ0 महेश कुमार, डाॅ0 सोमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका विरेेन्द्र शाह, कु0 ममता रावत, कल्पित चैसाली एवं हिमांशु वैश्य ने निभाई। संचालन डाॅ0 दीपा चनियाल ने किया।