काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने बिना सत्यापन के गलत नाम से किराएदार के रूप में बाहरी तत्वों और अपराधियों के क्षेत्र में रहने की संभावना को देखते हुए सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पांच मकान मालिकों का चालान कर उनसे 10-10 हजार रूपये
का जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा रहा।
संदिग्धों व अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सत्यापन अभियान की कार्यवाही कर रही है। जिसको लेकर आज कुंडा थाना क्षेत्रा पुलिस के एसआई राजेन्द्र प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के कई गांवों में सत्यापन अभियान की कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने 5 मकान मालिकों का चालान
किया और उसके 10-10 हजार रूपये का जुर्माना वसूला। वहीं पुलिस ने उनको हिदायत भी दी। एसआई ने सभी मकान मालिकों से आग्रह किया है कि वह किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन के किराए पर कमरा न दें। पुलिस का सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
