Aaj Ki Kiran

काॅलेज में छात्र की मौत मामले मे कई छात्रो समेत विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ तहरीर सौंपी

Spread the love


गदरपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में अध्ययन करने वाले एक छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक छात्र के पिता ने स्कूल के उसी कक्षा के एक छात्र और उसके साथियों समेत विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने विभिन्न धाराओं में स्कूल के शिक्षक और एक छात्र और अन्य छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जानकारी देने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्यवाही नहीं की। बुधवार को मृतक छात्र विवेक के पिता राम सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी मजराशीला ने दी गई तहरीर में कहा कि उसका पुत्र विवेक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 9 वीं का छात्र था। वह काफी दिनों से डरा व चिंतित रह रहा था। उनके परेशानी पूछने पर विवेक ने बताया था कि उसी की क्लास का एक छात्र उसको डराता और धमकाता था। आरोप है कि मंगलवार को विवेक के सहपाठियों ने विवेक के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। तभी साथ की दूसरी कक्षा में पढ़ रही उसकी ताऊ की पुत्री दीपाली ने विवेक की कक्षा में शोर सुनकर वह उसकी कक्षा में पहुंची तो उसने देखा कि विवेक अचेत अवस्था में गिरा पड़ा है। जिससे घटना के बाद वह बेहोश हो गया था। हालत गंभीर देखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्कूल के शिक्षक तथा छात्र सूरज भट्ट तथा उनके अन्य सहपाठियों के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।

One thought on “काॅलेज में छात्र की मौत मामले मे कई छात्रो समेत विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ तहरीर सौंपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *