Aaj Ki Kiran

काशीपुर में सूर्या रोशनी ने पेश किए प्रीमियम फेस्टिव गिफ्टिंग उत्पाद

Spread the love

काशीपुर में सूर्या रोशनी ने पेश किए प्रीमियम फेस्टिव गिफ्टिंग उत्पाद

काशीपुर में सूर्या रोशनी ने पेश किए प्रीमियम फेस्टिव गिफ्टिंग उत्पाद
काशीपुर में सूर्या रोशनी ने पेश किए प्रीमियम फेस्टिव गिफ्टिंग उत्पाद

काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड की ओर से काशीपुर स्थित प्लांट में फेस्टिव कॉर्पोरेट गिफ्टिंग मीट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों एवं संस्थागत ग्राहकों ने भाग लिया। इस दौरान कंपनी ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए अपने विशेष गिफ्टिंग पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में किचन एप्लायंसेज, पर्सनल कम्फर्ट एवं एयरफ्लो, होम यूटिलिटी तथा स्मार्ट एवं डेकोरेटिव लाइटिंग श्रेणियों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इनमें मिक्सर ग्राइंडर, इंफ्रारेड कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केतली, आयरन, पोर्टेबल रिचार्जेबल फैन, इंस्टेंट वाटर हीटर, एक्सटेंशन बोर्ड और डेकोरेटिव एलईडी लाइटिंग प्रमुख रहे। कंपनी के अनुसार, उत्पादों को गुणवत्ता, उपयोगिता, सुविधा और आधुनिक डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस अवसर पर वसु मित्रा पांडे, सीईओ-लाइटिंग एवं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सूर्या रोशनी लिमिटेड ने कहा कि कॉर्पोरेट गिफ्टिंग केवल उपहार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यावसायिक संबंधों को सम्मान देने और मजबूत बनाने का माध्यम भी है। सूर्या रोशनी लिमिटेड, वर्ष 1973 में स्थापित विविधीकृत भारतीय कंपनी है, जिसकी उपस्थिति लाइटिंग, वायर, पंखे, होम अप्लायंसेज, पीवीसी पाइप, वाटर पंप और स्टील पाइप सहित विभिन्न क्षेत्रों में है। कंपनी के उत्पाद 50 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं।