
काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर भारी बारिश के बीच पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय टेबिल टेनिस प्लेयर/आयकर अधिकारी श्रीमती गीता टंडन कपूर, मेयर श्रीमती उषा चौधरी और पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा मौजूद रहे। अतिथिगण ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान पूर्व न्यायमूर्ति टण्डन ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत को देश के सबसे प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और एक कुशल प्रशासक के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने आधुनिक भारत के मौजूदा स्वरूप को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने पंत जी के नाम से यहां एक लाइब्रेरी संचालित करने का आग्रह मेयर उषा चौधरी से किया। मेयर ने कहा कि इसके लिए प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांइटिस्ट अनिल सक्सेना को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथिगण का पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा, सहसंयोजक एमएस रावत एवं महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, विमल गुड़िया, राम मेहरोत्रा, डा. गिरीश तिवारी, विजय सोलंकी, अरूण चौहान, अलका पाल, पंकज टंडन, सरित चतुर्वेदी, विजय चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन जितेंद्र सरस्वती ने किया।
