https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

काशीपुर में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर

Spread the love



काशीपुर। अतिक्रमणकारियों पर आज फिर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्यवाही किये जाने से अतिक्रमणकारियों मंे हड़कंप मच गया। टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए सड़क पर रखे सामान को भी जब्त कर लिया। सामान जब्त होने से व्यापारियों व टीम के बीच नोंकझोंक भी हुई।
आज नगर निगम, तहसील व पुलिस प्रशासन ने मेन बाजार, किला बाजार व गंगे बाबा रोड पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम ने दुकानों के आगे निकली पैड़ियों व चबूतरों को भी तोड़ दिया। टीम ने सड़कों पर खोखों व ठेलों को मौके से हटवाते हुए व्यापारियों द्वारा दुकान के आगे सड़क पर रखे सामान को अपने कब्जे में ले लिया। टीम द्वारा सामान को कब्जे में लेने के दौरान व्यापारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। वहीं कुछ लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। लेकिन बार-बार चेतावनी देने व अतिक्रमण हटवाने के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आते। टीम के आने पर दुकानदार टीम को दूर से देखकर ही सामान समेटना शुरू कर देते हैं और टीम के आगे जाने के बाद फिर सामान रख लेते हैं। नगर निगम की टीम कोे नियमित कार्यवाही कर अतिक्रमण को रोकना होगा। इस दौरान नायब तहसीलदार भुवन चन्द्र, सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल, फईम खां, एसआई देवेन्द्र परिहार, राम सिंह, संजय मल्होत्रा समेत भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

2 thoughts on “काशीपुर में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *