Aaj Ki Kiran

काशीपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़े 6 वारंटी

Spread the love

काशीपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़े 6 वारंटी

काशीपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़े 6 वारंटी
काशीपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़े 6 वारंटी

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के कोतवाली काशीपुर द्वारा वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों के द्वारा अलग-अलग वादो में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटो की तामील करते हुए 06 वारंटियों को जो काफी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंिटयो के विरु( आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया  गया।
गिरफ्तार वारंटियो में दीपक पुत्र राम अवतार निवासी नई सब्जी मंडी मोहल्ला बासफोड़ान काशीपुर संबंधित फौजदारी वाद संख्या 221/ 2025 धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट, बब्लू पुत्र नंदकिशोर निवासी मोहल्ला महेशपुरा काशीपुर जसंबंधित फौजदारी वाद संख्या 221/25 धारा 8/27 एनडीपीएस, मलखान सिंह सैनी पुत्र स्व. रूप सिंह निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी काशीपुर संबंधित फौजदारी वार्ड संख्या 62/22 धारा 3/25 शस्त्र अधि., मुकेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गड्ढा कॉलोनी काशीपुर संबंधित फौजदारी वाद संख्या 1208/20 धारा 498ए/ 504 आईपीसी 3/4 दहेज अधिनियम, मलकीत सिंह पुत्र मास्टर सिंह निवासी मानपुर रोड कचनालगाजी जंगा फार्म काशीपुर  संबंधित फौजदारी वाद संख्या 257/ 26 धारा अधि., दौलत राम उर्फ मुन्ने पुत्र रामस्वरूप निवासी ढकिया गुलाबो काशीपुर संबंधित फौजदारी वाद संख्या 590/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम  हैं।