Aaj Ki Kiran

काशीपुर के युवक की रामनगर में डूबकर मौत

Spread the love



काशीपुर। रामनगर में काशीपुर के युवक की डूबकर हुई मौत के बाद आजं यहां युवक का शव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। अपराहन बाद मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विदित हो कि स्थानीय मोहल्ला काजीबाग निवासी 20 वर्षीय आयान पुत्र असलम बुधवार को मोहल्ले के ही परवेज, आसिम उर्फ भूरा व राजा नामक दोस्तों के साथ बाइक से घूमने रामनगर के सीताबनी मार्ग पर भण्डार पानी गया था। बताया जा रहा है कि शाम के समय चारों युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। इस दौरान आयान गहरे पानी में पहुंच गया और डूब गया। परवेज, कासिम व राजा ने तमाम मशक्कत के बाद गहरे पानी में डूबे आयान को किसी तरह बाहर निकाला। रामनगर पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे मोर्चरी भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद आज जैसे ही मृतक का शव आयान के आवास लाया गया और नमाज के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक दो भाई तथा दो बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता मवेशियों का कार्य करते हैं।

One thought on “काशीपुर के युवक की रामनगर में डूबकर मौत

  1. Реабилитация наркоманов по методу 12 шагов может сочетаться с психотерапией, групповой терапией, консультацией нарколога, работой психолога, наблюдением врача, медикаментозной терапией, стационаром, детоксикацией и помощью родственникам. Если человек находится в острой интоксикации, переживает ломку, запой, похмельный синдром, тревогу, бессонницу, психоз или выраженное физическое истощение, сначала может потребоваться наркологическая помощь, срочный вызов, стационар, снятие ломки, капельница, вывод из запоя или детоксикация. После стабилизации начинается реабилитация как отдельная программа, направленная на долгосрочные изменения.
    Подробнее можно узнать тут – https://reabilitaciya-12-shagov-moskva13.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *