Aaj Ki Kiran

कार सवार ने कई वाहनों में मारी टक्कर, तीन घायल

Spread the love



काशीपुर। नशे में धुत एक कार सवार ने कई वाहनों समेत एक ठेले में टक्कर मार दी जिससे कई लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने तुरन्त उक्त कार चालक को अपनी हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बीती शाम चीमा चैराहे पर नशे में धुत होकर कार चालक विशन सिंह ने एक बाइक पर सवार नितिन कुमार गोले, ललित सागर, मयूर कुमार को टक्कर दी जिससे तीनों लोग घायल हो गये। उसके बाद उसने गुरू मां इंटरप्राइजेज के स्वामी आशीष गंभीर की कार में टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। टक्कर मारने का सिलसिला यहीं नहीं रूका, वहीं पर खड़े एक ठेले में भी उसने टक्कर मार दी जिससे ठेले पर रखे हजारों रूपये के फल नीचे गिर गये। घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने तुरन्त मौके पर पहंुचकर कार चालक को हिरासत में ले लिया।

One thought on “कार सवार ने कई वाहनों में मारी टक्कर, तीन घायल

  1. Планируем рекламный бюджет для продвижения в Гродно рационально. Распределяем средства между SEO, контекстом и SMM в зависимости от целей prodvizheniye-sayta-grodno.ru. Постоянно тестируем и оптимизируем, чтобы каждый рубль приносил максимум ROI.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *