Aaj Ki Kiran

कानून यवस्था दुरुस्त रखना  प्राथमिकता: सीओ प्रशांत कुमार

Spread the love

कानून यवस्था दुरुस्त रखना  प्राथमिकता: सीओ प्रशांत कुमार

कानून यवस्था दुरुस्त रखना  प्राथमिकता: सीओ प्रशांत कुमार
कानून यवस्था दुरुस्त रखना  प्राथमिकता: सीओ प्रशांत कुमार

काशीपुर। नवनियुक्त सीओ के रूप में प्रशांत कुमार आज यहां मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण रखना, फरियादियों की फरियाद सुनना और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर को जाम से मुक्त रखने के लिए भी वे सतत् प्रयत्नशील रहेंगे। ओवरलोडिंग पर लगाम कसी जाएगी और ई-रिक्शा संचालन पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रशांत कुमार उत्तराखंड पुलिस में रहते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिब( हैं। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और जनता से संवाद स्थापित करने पर उनका विशेष फोकस रहता है। वे संगठित अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के लिए जाने जाते हैं। रुद्रपुर के सीओ सिटी रहे प्रशांत कुमार को काशीपुर का सीओ नियुक्त किया गया है। साथ ही बाजपुर सीओ का कार्यभार भी सौंपा गया है।