Aaj Ki Kiran

कांवरियों का नगर के भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारे व दवाई के काउंटर लगाकर स्वागत

Spread the love

काशीपुर ।  18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर कांवरियों के भारी तादाद में जत्थे काशीपुर पहुंच गये हैं तथा सुल्तानपुरपट्टी, गदरपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, बहेड़ी, लालकुआं समेत विभिन्न स्थानों के शिवभक्त कांवर में गंगाजल लेकर काशीपुर पहुंच रहे हैं तथा कांवरियों का नगर के भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारे व दवाई के काउंटर लगाकर स्वागत किया जा रहा है। इस बार कांवरियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने भी तय रूट के अनुसार कावंरियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह तैनात है।  महाशिवरात्रि पर्व में अब दो दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में हरिद्वार से कांवर में गंगाजल भरकर लाने वाले दूरदराज के क्षेत्रों के कांवरियों के काशीपुर पहुंचने का क्रम जारी है तथा काशीपुर से ही होकर भारी तादाद में अन्य स्थानों के लिए भी कांवरियें जा रहे है। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा काशीपुर क्षेत्र शिवमय हो रहा है। काशीपुर में खटीमा, बनबसा, रामपुर, पीलीभीत, सितारगंज, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, केलाखेड़ा, बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी आदि स्थानों के कांवरियें अपने गंतव्य स्थान तक पहंुच चुके है तथा कुछ पहंुचने वाले हैं। कांवड़ियें भोले के भजनों पर झूमते नाचते गाते नजर आ रहे हैं। उधर, कांवड़ियों के लिए काशीपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने शहर में जगह-जगह पुलिस की टीमों को तैनात किया है, जो कि मुस्तैदी से अपना फर्ज निभा रही हैं। उधर, कावंरियों के स्वागत के लिए जसपुर टोल प्लाजा, मिस्सरवाला मोड, कुण्डा चैराहा, गंगे बाबा मंदिर, रतन सिनेमा रोड स्थित शिव मंदिर,  रामलीला ग्राउण्ड में काशीपुर पुलिस द्वारा व  बाजपुर रोड स्थित बांके बिहारी बिल्डर्स, चैती चैराहे व श्यामपुरम में जगह-जगह भण्डारों का आयोजन किया गया है। जहां पर लाखांे की संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *