
काशीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेसी कमेटी ने नवचेतना भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्र(ांजलि दी। उधर महिला कांग्रेस ने भी पुष्प अर्पित कर श्र(ांजलि देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया, दूरसंचार, कंप्यूटर व युवाओं को 18 साल में मत अधिकार देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए थे। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संदीप सहगल एडवोकेट, प्रदेश सचिव अरुण चौहान, मनोज जोशी, अर्पित मेहरोत्रा, गौतम मेहरोत्रा, प्रदीप जोशी, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, मुक्ता सिंह, इंदुमान, शशांक सिंह, आशीष अरोरा, चेतन अरोरा, गीता चौहान, जय सिंह गौतम, प्रदीप जोशी, अब्दुल सलीम एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, प्रभात साहनी, राशिद फारुकी, सचिन नाडिग, शफीक अंसारी, रवि ढींगरा, हनीफ गुड्डू, रोशनी बेगम आदि मौजूद रहे।
उधर पीसीसी सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक कहा। उन्होंने देश के अंदर 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने की बात सर्वप्रथम रखी। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी को स्व. राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रंजना गुप्ता, शुभ्रा शर्मा, प्रियंका त्यागी, चंद्र पांडे, सविता देवी, डिंपल राणा, पूजा गोला, उषा राणा, अंजली, सुमन, वंशिका, बंदना डोभाल, चंचल शर्मा, सुजाता शर्मा, सीरम सैफी, सुजाता, सुषमा गुप्ता, गीता आदि मौजूद थीं।
