Aaj Ki Kiran

कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार, कच्ची शराब व उपकरण बरामद

Spread the love



काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरु( चलाए जा रहे अभियान पर कार्यवाही करते हुए चैकी कुंडेश्वरी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण कब्जे में लेने के साथ ही हजारों लीटर लाहन नष्ट किया है।
जानकारी के अनुसार कुण्डेश्वरी चैकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जगतपुर जंगल क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण कर रहे प्रेम सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी महुआडाली थाना बाजपुर को पुलिस ने गिरफ्तार उसके विरु( आबकारी अधिनियम की धारा 60;2द्ध के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। वहां से पुलिस ने एक रबड़ की ट्यूब के अंदर 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और कच्ची शराब बनाने के उपकरण दो लोहे के ड्रम, दो मिट्टी की हांडी, दो प्लास्टिक पाइप, चार एलुमिनियम पाइप, एक प्लास्टिक का डिब्बा, एक कनस्तर कब्जे में लेने के साथ ही लगभग तीन हजार लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल दीवान गिरी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल हरि सिंह व काॅ. किशोर फत्र्याल शामिल थे।

17 thoughts on “कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार, कच्ची शराब व उपकरण बरामद

  1. Ущерб через наркотиков — этто групповая хоботня, обхватывающая физическое, психологическое также общественное состояние здоровья человека.
    Утилизация эких наркотиков, как кокаин,
    мефедрон, гашиш, «шишки» или «бошки», может родить
    для неконвертируемым результатам как для организма,
    яко равно для общества в течение целом.
    Хотя хоть у развитии подневольности возможно электровосстановление — главное, чтобы энергозависимый явантроп обратился за помощью.
    Важно помнить, яко наркомания лечится, равным образом оправдание
    одаривает шанс на новую жизнь.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *