Aaj Ki Kiran

ऑपरेशन के डर से गर्भवती म‎हिला अस्पताल की खिड़की कूदकर भागी

Spread the love

बाड़मेर। बाड़मेर के ‎जिला अस्पताल में एक गर्भवती म‎हिला ऑपरेशन के डर से मातृ एव शिशु विंग से खिड़की से कूदकर भाग गई। यह जानकारी ‎मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद म‎हिला को करीब 10 ‎किलोमीटर की दूरी पर जाकर पकड़ा गया। वहीं, इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को इतला दी। उसके बाद अस्पताल से करीब 10 किलोमीटर दूर हरसाणी फांटा के पास महिला को पकड़ लिया गया। गर्भवती महिला के मिलने के बाद परिजन, अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के मुता‎बिक, सुख सिंह की पत्नी सरोज के पहली डिलीवरी ऑपरेशन से होनी थी। इसके लिये उसे जिला अस्तपाल के मातृ एव शिशु विंग में भर्ती किया गया था। सरोज डिलीवरी से ऑपरेशन नहीं चाहती थी। वह ऑपरेशन के नाम से ही काफी डरी हुई थी। ऑपरेशन डर से घबराई सरोज बुधवार को अलसुबह वार्ड की खिड़की में लगी जाली को हटाकर वहां से कूदकर भाग गई। परिजनों को सुबह करीब 7 बजे इसका पता चला। उन्होंने आनन-फानन में जिला अस्पताल प्रशासन और कोतवाली पुलिस को इसकी इतला दी। उसके बाद महिला की खोज शुरू की गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जिला अस्पताल से करीब 10 किलोमीटर दूर हरसाणी फांटा के पास से महिला को पकड़ा और उसे जिला अस्पताल लेकर आयी।
मातृ एव शिशु अस्पताल की विभागाध्यक्ष डॉ कमला वर्मा ने बताया ‎कि ऑपरेशन के डर से प्रसूता अस्पताल की खिड़की से कूदकर भाग गई थी। उसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। उसके बाद दोपहर करीब 1 बजे महिला को ढूंढकर जिला अस्पताल में वापस भर्ती करवाया गया है। उसकी तबीयत ठीक है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। वह ऑपरेशन के नाम से ही घबराई हुई है।

One thought on “ऑपरेशन के डर से गर्भवती म‎हिला अस्पताल की खिड़की कूदकर भागी

  1. 188V có mục “Top game tuần” được cập nhật tự động dựa trên lượt chơi và tỷ lệ thắng thực tế – giúp bạn nhanh chóng tìm ra những slot đang “nóng” và dễ trúng nhất. TONY06-22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *