Aaj Ki Kiran

ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी का खुलासा, माल बरामद

Spread the love

ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी का खुलासा, माल बरामद

 

ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी का खुलासा, माल बरामद
ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी का खुलासा, माल बरामद

काशीपुर। आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में हुई चोरी का कोतवाली आईटीआई पुलिस ने खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को माल समेत गिरफ्तार किया है।
विदित हो कि विगत 10 फरवरी को  तजिंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 बाजपुर जिला ने कोतवाली आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि विगत 8 फरवरी को किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में घुसकर स्पेयर पार्ट्स की चोरी की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 305;एद्ध/331;4द्धबीएनएस पंजीकृत कर घटना के शीघ्र आनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परमानंदपुर हाइवे के नीचे से इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खां निवासी बिधोलिया थाना सीबीगंज जनपद बरेली हाल निवासी आईसा पैलेश के बराबर वाली गली महीना शाह का इमाम बाड़ा थाना बरादरी जनपद बरेली  को चोरी हुए माल के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही धारा 317;2द्ध बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से माल  भी बरामद किया है। पुलिस टीम मंे उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, हेड कां. सिराज हुसैन व दीपक कां. बलवंत सिंह व धर्मेन्द्र भारती शामिल रहे।