एसएसपी ने देर रात कोतवाली पहुुंचकर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा बुधवार देर रात कोतवाली काशीपुर पहुंचकर सर्किल काशीपुर एवं सर्किल बाजपुर के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
एसएसपी ने कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था/यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए गौरा शक्ति एप के अधिकतम प्रचार-प्रसार एवं डाउनलोड सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नियमित रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी, चेकिंग अभियान तथा संवेदनशील, भीड़भाड़ एवं अपराध संभावित क्षेत्रों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अपराध परिदृश्य, लंबित विवेचनाओं तथा जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। कहा कि डायल-112 एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई की जाये। साइबर ठगी के मामलों में जल्द कार्रवाई करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
