हांगझोउ। एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को जहां भारतीय निशानेबाजों ने दो स्वर्ण जीते थे। वहीं गुरुवार को पांचवें दिन भारत को एक स्वर्ण मिला। भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने ये स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही सरबजोत और अर्जुन व्यक्तितगत वर्ग में निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी पहुंच गये हैं। इस प्रकार दो स्वर्ण की उम्मीदें बन रही हैं। आज सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण अपने नाम किया। इसी के साथ भारत को निशानेबाजी में चैथा स्वर्ण पदक मिला। भारतीय निशानेबाजों ने इन खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय निशानेबाजों ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 अंक हासिल किये। ये चीन से एक अंक अधिक हैं। चीन को 1733 अंक मिले और उसे रजत मिला जबकि वियतनाम ने 1730 अंक के साथ ही कांस्य पदक अपने नाम किया।