एनएसएस स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा इकाई के तत्वावधान में चल रहे विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों ने मौ कटोराताल, कानून गोयान लाहौरियान डाक्टर लाइन समेत वार्ड 31 में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी एसआईआर के बारे में भी जानकारी दी।
वहीं बौ(िक सत्र के दौरान जीव विज्ञान प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता ने पर्यावरणीय प्रदूषण और उसका जन जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समझाते हुए कहा कि जहां एक ओर विज्ञान और प्रौद्योगिकी से विकास की गति और लोगों का जीवन सुखद हुआ है, वहीं प्राकृतिक दोहन में भी आशातीत वृ(ि हुई है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण, औधोगीकरण तथा वनों के उन्मूलन से वन्य जीव जन्तु की अनेकों प्रजातियां प्रभावित हुईं हैं। साथ ही पर्यावरणीय प्रदूषण को भी बढ़ावा मिला है। आज ऐसी तकनीकी की आवश्यकता है, जिससे पर्यावरण और विकास दोनों में सामंजस्य बना रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा, दिनेश चंद्र गोस्वामी, शुभम लोहनी, आसवीर सिंह, कैलाश चंद्र दिवाकर, सुरेश कुमार समेत अतिथि मौजूद रहे।
