काशीपुर। सुनील नारंग आज जिले के अपर जिला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने यहां पहुंचकर तहसील, सब रजिस्टार ऑफिस, एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पहुंचे किसानों व तहसील प्रांगण में मौजूद अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को बताया की दाखिल खारिज का काम बड़ी धीमी गति से हो रहा है। इसे तेजी से कराया जाए। तहसील के बाद अपर जिला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया तथा उसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभय प्रताप ,तहसीलदार पूनम पंत समेत अन्य लोग मौजूद थे।
