Aaj Ki Kiran

एक व्यक्ति व एक युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

Spread the love




काशीपुर। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक व्यक्ति तथा एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों ही मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मानपुर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 58 वर्षीय पिता महेश चंद्र पुत्र खान चंद्र बीती 21 मई की सुबह लगभग 8ः00 बजे मामूली बात पर नाराज होकर घर से कहीं चले गए जिनका अब तक कहीं कोई पता नहीं चल सका है। रवि ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा तमाम संभावित स्थानों पर पिता की तलाश की गई लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसी तरह गुमशुदगी के दूसरे मामले में शिवनगर ढकिया निवासी अभिषेक पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन निशा बीती 22 मई को दोपहर लगभग 2ः30 बजे कुंडेश्वरी बैंक के काम से बाहर गई थी लेकिन अब तक वापस घर नहीं लौटी। दोनों ही मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर गायब लोगों का पता लगाना शुरू किया है।

2 thoughts on “एक व्यक्ति व एक युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *