Aaj Ki Kiran

एक माह बाद अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love


काशीपुर। व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस ने एक माह बाद केस दर्ज किया है। लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी चंचल व्यास ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीती 26 मार्च की सुबह करीब चार बजे उसके पति विजयराम शर्मा डयूटी करने महुआखेड़ा गंज जाने के लिए बस के इंतजार में टांडा तिराहे पर खड़े थे कि तभी तेज रफ्तार से आते अज्ञात कैंटर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल होने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी एक टांग काट दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *