Aaj Ki Kiran

ऊधमसिंहनगर में जन सुनवाई का आयोजन आगामी 23 फरवरी  को

Spread the love

ऊधमसिंहनगर में जन सुनवाई का आयोजन आगामी 23 फरवरी  को

 

रुद्रपुर 9 फरवरी 2026(सू0वि0)- उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के समक्ष उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), उत्तराखण्ड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PTCL), राज्य भार प्रेषण केन्द्र (SLDC) एवं यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा विद्युत वितरण, पारेषण एवं उत्पादन की वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित टैरिफ दरों के निर्धारण संबंधी याचिकाएं प्रस्तुत की गई हैं।

इन याचिकाओं पर आम विद्युत उपभोक्ताओं, सामाजिक संगठनों, उपभोक्ता हित समूहों एवं अन्य हितधारकों के सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने के उद्देश्य से माननीय विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जन सुनवाई आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में जनपद ऊधमसिंहनगर में जन सुनवाई का आयोजन आगामी 23 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक, विकास भवन, सभागार रुद्रपुर में निर्धारित की गई है।

जन सुनवाई के दौरान विद्युत उपभोक्ता टैरिफ प्रस्तावों पर अपने सुझाव, आपत्तियां एवं विचार सीधे माननीय आयोग के समक्ष रख सकेंगे।

जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में जन सुनवाई में उपस्थित होकर अपने विचार प्रस्तुत करें।