काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता शेख अब्दुल अजीज कुरैशी ने पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी के नारे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी के नारे के साथ उत्तराखंड प्रदेश का निर्माण हुआ था। प्रदेश की जनता के अलग राज्य की अवधारणा को ब्यूरोक्रेट्स, टेक्नोक्रेट्स व डेमोक्रेट्स के नापाक गठजोड़ ने नव विकसित प्रदेश मे विकास और रोजगार के सारे अवसर छीन लिए है। कांग्रेसी नेता शेख अब्दुल अजीज कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं तीरथ सिंह रावत द्वारा आहत होकर देर से ही सही अपनी वेदना प्रकट की है। उधर, उनके बयान पर वर्तमान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोशी को पर्दा डालने के बजाय अबिलम्ब कठोर कार्यवाही करनी चाहिए थी। कुछ विभागों में कमीशन खोरी पराकाष्ठा पर पहुंच रही है। टेक्नोक्रेट्स बेलगाम हो रहा है। योजनाओं का अधिकांश बजट कमीशन खोरों की जेबंे भर रहा है। कुरैशी ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा में रिश्वतखोरी व कमीशन खोरी चरम पर है। ऐसे में सरकार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का इस प्रकार से बयान आना भाजपा में भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत होने का ही प्रमाणित परिणाम लगता है।