Aaj Ki Kiran

इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार ने बच्चों संग मनाई होली

Spread the love

इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार ने बच्चों संग मनाई होली

इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार ने बच्चों संग मनाई होली
इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार ने बच्चों संग मनाई होली

हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार हल्द्वानी ने सोमवार को सेवालय समिति के बच्चों के साथ होली समारोह मनाया। क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ रंगों की खुशियां साझा कीं और उन्हें रंग, पिचकारियां, गुजिया, पानी के गुब्बारे और फूड स्नैक्स वितरित किए। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रही थी। क्लब का उद्देश्य पर्व के माध्यम से इन बच्चों के जीवन में आनंद, अपनापन और प्रोत्साहन का संदेश देना रहा। इस मौके पर इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।