Aaj Ki Kiran

इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में बिखरी उत्सव और उमंग की रंगत

Spread the love
इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में बिखरी उत्सव और उमंग की रंगत
इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में बिखरी उत्सव और उमंग की रंगत
इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में बिखरी उत्सव और उमंग की रंगत

काशीपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा ब्लिस कॉर्बेट में सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट आईएसओ प्राची अग्रवाल व एसी मेम्बर डॉ. सुरुचि सक्सेना तथा क्लब के सीनियर सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।
क्लब की अध्यक्ष रूपाली अग्रवाल ने अपने संबोधन में अगस्त माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी तथा आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सावन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक रहा। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट आईएसओ प्राची अग्रवाल एवं एसी सदस्य डॉक्टर सुरुचि सक्सेना ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उत्साह, रचनात्मकता और शानदार प्रस्तुति की प्रशंसा की। इसी अवसर पर क्लब की नई सदस्य श्रीमती प्राची गोयल का विधिवत इंडक्शन भी किया गया। इस अवसर पर क्लब की वाईस प्रेसिडेंट शिल्पी अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी पारुल गोयल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, आईएसओ स्वाति अग्रवाल, एडिटर स्मृति अग्रवाल, पीडीसी सुमन जिंदल, रचना गर्ग, डॉक्टर दीपिका गुड़िया, पूजा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल,कृतिका अग्रवाल, इति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रेखा जिंदल, सुधा अग्रवाल व क्लब के आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।