Aaj Ki Kiran

इंडियन हेल्थ सेंटर ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love



काशीपुर। इंडियन हेल्थ सेंटर द्वारा आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जो की जसपुर ब्लड बैंक के सौजन्य से लगाया गया। इस दौरान कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन किया गया। रक्तदान शिविर में बहुत लोगों ने रक्तदान किया और रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इंडियन हेल्थ सेंटर एक अनोखा प्रयास है जहां देश के वरिष्ठ विशेषज्ञ और अन्य डॉक्टर टेलीमेडिसिन के द्वारा परामर्श दे रहे हैं। रक्तदान शिविर में इंडियन हेल्थ सेंटर काशीपुर से केशव सिंह व आरती शर्मा तथा जसपुर ब्लड बैंक से डॉ. सिमरन चौधरी, संजीव कुमार, ललित शर्मा, सुनील कुमार, अभय शर्मा एवं सायरा बानो सामाजिक जनकल्याण समिति से सोनिया, राज कौर, मनोज शर्मा तथा अन्य लोगो ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *