
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को मोरक्को में एक बड़ा सम्मान मिला है। मिली जानकारी के अनुसार दास को शनिवार को मोरक्को के माराकेश शहर में ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर कार्ड्स 2023 में ए प्लस रैंक से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को यह सम्मान उनकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दिया जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्स पर यह जानकारी दी है। ग्लोबल फाइनेंस दुनिया के सेंट्रल बैंकर्स की रिपोर्ट तैयार करती है। यह रिपोर्ट ए से लेकर एफ ग्रेड तक तैयार की जाती है। यह ग्रेड एक्सीलेंस परफॉर्मेंस से लेकर असफलता तक होती है। ए प्लस रैंक मिलने का अर्थ शानदार परफॉर्मेंस के लिए सम्मान दिया जाना है। वहीं, थ् ग्रेड असफलता को दर्शाती है। ए से लेकर एफ तक की ये ग्रेड्स महंगाई कंट्रोल करने, अर्थव्यवस्था विकास लक्ष्य, करेंसी स्टेबिलिटी और ब्याज दर मैनेजमेंट के आधार पर दी जाती हैं। शक्तिकांत दास के साथ ही दो अन्य केंद्रीय बैंकरों- स्विट्जरलैंड के थॉमस जे. जॉर्डन और वियतनाम के गुयेन थी होंग को भी ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में ए प्लस ग्रेड मिली है।

Discover the thrill of real-money live casino action at maxispin-au.com, where you can enjoy live dealers, top software providers, and exclusive promotions.
Customer support is available to assist with questions or technical issues.