काशीपुर। चैती क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से भारी दहशत व्याप्त है। बताया जा रहा है कि गुलदार ने रात्रि में कई कुत्तों को अपना निशाना बनाया है। सूचना मिलने पर आज सुबह वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग को क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं यहां गोविषाण टीले से सटे चैती गांव में अचानक गुलदार घुस आया। गुलदार ने रात में सड़क पर टहल रहे कई कुत्तों को अपना निशाना बनाया। घनी आबादी के बीच गुलदार की दस्तक से भारी दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।
